आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के इन्द्रपुरी इलाके में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और ताश की एक गड्डी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि इन्द्रपुरी स्थित मकान संख्या ए-37 की छत पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। मकान की छत पर पहुंचने पर पांच लोग जमीन पर गमछा बिछाकर खुलेआम ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से ही पकड़ लिया। मौके से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने जुआ खेलने की बात स्वीकार की है।
थाना न्यू आगरा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जुए जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026