आगरा: अगर आप ओवर स्पीड से वाहन चला रहे हैं या वाहन ओवरलोडिंग है तो जरा संभलिये। क्योंकि आपका लाइसेंस निलंबित हो सकता है। आगरा में वाहनों को तेज गति से भगाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो रहे है। हर माह 10 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ विभाग द्वारा निलंबित किए जा रहे हैं। यह कार्यवाही तेज स्पीड व ओवरलोडिंग और अन्य मामलों में में हो रही है। किसी वाहन का तीन बार से अधिक चालान होने पर लाइसेंस निलंबित की कार्रवाई की जा रही है।
संभागीय परिवहन विभाग में एक जनवरी से 13 मार्च 24 तक करीब 32 ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई की गयी है। इसमें अधिकतर मामले ओवरस्पीड और ओवरलोडिंग के रहे हैं। वर्ष 2022 में 156 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए, तो वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 273 पर पहुंच गई।
एआरटीओ एनसी शर्मा (प्रशासन) ने बताया कि चालान होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट यातायात पुलिस की तरफ से भेजी जाती है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाती है।
- हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई संगम: आगरा का ईद मिलन बना राष्ट्रीय एकता की मिसाल - March 30, 2026
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026