आगरा। थाना बाह के भाऊपूरा गांव के पास सड़क पर अचानक आई गाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मृत 22 वर्षीय अमन निवासी नगूपुरा थाना पिढ़ौरा बाइक से घर लौटते समय रास्ते में दुर्घटना का शिकार हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक अमन के परिजन अस्पताल पहुंचे और बेटे का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। पिछले कुछ समय से बाह क्षेत्र में सड़क पर अचानक जानवरों के आ जाने से दुर्घटना में वृद्धि हुई है। हादसों में तमाम लोग घायल हुए हैं जबकि कई को जान से हाथ धोना पड़ा है।
रिपोर्ट-नीरज परिहार
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026