आगरा: मंटोला थाना क्षेत्र के सदर भट्टी चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक जूते के शोल और केमिकल की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। घटना की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां और क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एक के बाद एक दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग विकराल रूप लेती चली जा रही थी। जितनी तेजी के साथ फायर विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, उतनी तेजी के साथ आग ऊपर छत की ओर भड़कती हुई नजर आई। गनीमत रही कि समय रहते हुए शोल व केमिकल फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल आए थे नहीं तो किसी बड़े हादसे और जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।
भागते हुए बाहर निकले कर्मचारी
घटना की जानकारी होते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई महिला कर्मचारी इस फैक्ट्री में फंस गई थी लेकिन समय रहते हुए पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। बदहवास अवस्था में महिला कर्मचारी बाहर निकली और उन्होंने पूरी कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि बगल में लगी थी। आग ने उनके कार्य स्थल को भी अपनी चपेट में ले लिया। फोन पर परिजन को सूचना दी गई। परिजन पुलिस को लेकर पहुंचे तब जाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
आसपास के लोग दहशत में
भले ही यह आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी हो लेकिन उसके आसपास जितने भी शोरूम और घर थे वह उसकी चपेट में आ गए। लोगों को अपने घर और शोरूम बचाने की जद्दोजहद लगी हुई थी जिससे उनके प्रतिष्ठान और घर बच जाए।
- Agra News: एत्मादपुर युवती की मौत मामले का खुलासा; ‘दोस्त’ की एक ‘ना’ और बदनामी के डर ने ली थी 14 वर्षीय किशोरी की जान - February 22, 2026
- Agra News: पेट में लात और हाथ पर डंडे…पुलिस की पिटाई से छात्र का हाथ फ्रैक्चर, खाकी के जुल्म ने छात्र का भविष्य किया दांव पर - February 22, 2026
- यौन शोषण मामले में पुलिस की FIR: शंकराचार्य बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है ‘हिस्ट्रीशीटर’ - February 22, 2026