आगरा: यहां शमसाबाद रोड स्थित एक कॉलोनी में सोमवार की दोपहर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। मेरठ जिले से आई यह महिला अपने पति के किसी अन्य युवती के साथ रहने के आरोप लगा रही थी। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद कमरे में गए तो वहां युवती मिली, युवक नहीं मिला। महिला काफी देर तक हंगामा करती रही।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मेरठ से आई महिला ने श्यामो मोड़ स्थित कॉलोनी में पहुंच कर हंगामा किया। उसने आरोप लगाया कि पति दूसरी युवती के साथ रहता है। पत्नी ने पुलिस को बुला लिया, लेकिन अंदर पति नहीं मिला। एक युवती मिली, उसने खुद को पति की रिश्ते की बहन बताया। पुलिस ने किसी तरह पत्नी को समझाकर शांत कराया।
शाम को युवती का पति भी पुलिस चौकी पर पहुंच गया, उसने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। पत्नी ने भाई पर दुराचार और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। वह राजस्थान में शिक्षक के पद पर कार्यरत है और आगरा में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है, उससे साथ रह रही युवती रिश्ते की बहन है और वह यहां रहकर तैयारी कर रही है।
पुलिस ने पहले से ही मुकदमा चलने के कारण कोई भी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026