Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी एडवोकेट के पुत्र हरदेव सिंह उर्फ कान्हा के साथ बड़ी घटना हुई है। ताजनगरी फेस-1 में डीजीसी बसंत गुप्ता के घर के निकट और होटल रिट्रीट के सामने हरदेव सिंह के हाथ से बाइक सवार ने आई फोन छीन लिया। हरदेव लोधी जब तक कुछ समझ पाता, तब तक लुटेरा रफूचक्कर हो गया। इस घटना से हर कोई हैरत में है।
यह घटना 25 अक्टूबर, 2024 को शाम 6.45 बजे के आसपास हुई। हरदेव सिंह अपने घर की ओर पैदल आ रहे थे। उनके हाथ में आई फोन था। होटल रिट्रीट के पास आए तो पीछे से ब्लैक बाइक पर सवार आया और झफट्टा मारकर मोबाइल छीनकर आई लव आगरा की ओर भाग गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। सफेद रंग की शर्ट पहने हुआ था। बाइक का यह नम्बर यूपी 80 सीक्यू 62 पढ़ने में आ गया। अंतिम दो अंक पढ़े नहीं जा सके।
लुटेरे का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
- भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी का संबोधन; बोले— सृष्टि के शिल्पी और नए भारत के शिल्पी का एक ही दिन है पर्व - September 17, 2026
- मैनपुरी में दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी पांच बच्चों की मां, हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - September 17, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2026: क्या ‘भगवान भरोसे’ नैया पार करेंगे राजनेता? कथाओं और धार्मिक आयोजनों के जरिए सियासत चमकाने की होड़ - September 17, 2026