आगरा: मंटोला थाना क्षेत्र के सदर भट्टी चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक जूते के शोल और केमिकल की फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। घटना की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां और क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। एक के बाद एक दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग विकराल रूप लेती चली जा रही थी। जितनी तेजी के साथ फायर विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, उतनी तेजी के साथ आग ऊपर छत की ओर भड़कती हुई नजर आई। गनीमत रही कि समय रहते हुए शोल व केमिकल फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल आए थे नहीं तो किसी बड़े हादसे और जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।
भागते हुए बाहर निकले कर्मचारी
घटना की जानकारी होते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई महिला कर्मचारी इस फैक्ट्री में फंस गई थी लेकिन समय रहते हुए पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। बदहवास अवस्था में महिला कर्मचारी बाहर निकली और उन्होंने पूरी कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि बगल में लगी थी। आग ने उनके कार्य स्थल को भी अपनी चपेट में ले लिया। फोन पर परिजन को सूचना दी गई। परिजन पुलिस को लेकर पहुंचे तब जाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
आसपास के लोग दहशत में
भले ही यह आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी हो लेकिन उसके आसपास जितने भी शोरूम और घर थे वह उसकी चपेट में आ गए। लोगों को अपने घर और शोरूम बचाने की जद्दोजहद लगी हुई थी जिससे उनके प्रतिष्ठान और घर बच जाए।
- अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी? जेवर हवाई अड्डे पर जलभराव का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तीखा तंज - August 12, 2026
- हरियाली तीज उत्सव में सजी सावन की महफिल: दयालबाग में महिलाओं ने मेहंदी, झूले और लोकगीतों के साथ मनाया पारंपरिक पर्व - August 12, 2026
- गोरखपुर: ब्रह्मभोज में बुलाकर शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या करने के आरोप में चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए - August 12, 2026