आगरा। स्टार इंडिया नेटवर्क के अधिकृत लाइव कंटेंट लाइव गेम को थर्ड पार्टी ऐप एकबेट वेब पोर्टल पर लाइव स्ट्रीमिंग से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को थाना शाहगंज और साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल इस मामले में पूर्व में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। दर्ज मुकदमे के आधार पर साइबर सेल जांच कर रही थी। साइबर सेल की जांच में स्पष्ट हुआ कि स्टार इंडिया कंपनी के अधिकृत लाइव कंटेंट लाइव गेम को थर्ड पार्टी ऐप एकबेट वेब पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर विदेशी सरवर के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग से करोड़ों रुपए की ठगी की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त आंध्र प्रदेश के रहने वाले शेख करीमुल्ला, शेख मुलानी और टी सूर्या हैं जबकि गैंग के अन्य सरगना आंध्र प्रदेश निवासी बी महेश, कृष्णा रेड्डी और शेख अब्दुल्ला अभी तक फरार चल रहे हैं। इनके पास से 20 चेक बुक, दो डायरी, चार मोबाइल, एक दर्जन से ज्यादा एटीएम कार्ड, आधा दर्जन आधार कार्ड बरामद किए हैं। करीब चौबीस लाख रुपए की धनराशि को फ्रीज किया गया है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया यह गैंग अंतरराज्य स्तर पर फ्रॉड करता है। इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच पड़ताल और तफ्तीश कर रही है। जो लोग भी सामने आएंगे उन सभी लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026