आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया तो बदला लेने के लिए पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी युवक की बहन को जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पहले पुलिस को लगा मामला पुरानी रंजिश का है लेकिन जांच में आरोप सही पाए गए। अब पीड़िता का भाई भी दुष्कर्म के आरोप में जेल में है।
पुलिस को लगा भाई को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रही युवती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ये घटना हाइवे स्थित एक होटल में घटी। युवती ने जब पुलिस को बताया कि उसका भाई जिस युवती से दुष्कर्म के आरोपों की वजह से जेल में है अब उसी युवती के भाई ने इस मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को दिया है। पुलिस को लगा कि युवती अपने भाई को बचाने के लिए झूठी कहानी बना रही है। पुलिस को लगा कि युवती अपने भाई को बचाना चाहती है इसलिए पीड़िता के भाई पर सेम आरोप लगा रही है लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो घटना की सच्चाई सामने आ गई। आरोपी युवक और युवती की होटल में एक साथ जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
भाई की जमानत में मदद के बहाने युवती को जाल में फंसाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिस युवती से दुष्कर्म के आरोप में मेरा भाई जेल गया उसी युवती के भाई ने मुझसे संपर्क किया। आरोपी युवक ने कहा कि वो मेरे भाई की जमानत में मदद करेगा। इसी आधार पर उसकी बातों में आ गई और उसके साथ होटल में चली गई। आरोप है कि होटल में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि दो साल पहले प्रेम संबंधों में उसका भाई एक किशोरी को अपने साथ ले गया था। किशोरी के परिजनों ने अपहरण और पोक्सो के आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की की बरामदगी के बाद बयानों के आधार पर दुराचार की धारा भी बढ़ा दी गई थी।
सिकंदरा थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपित को पकड़ा गया है। साक्ष्यों को आधार पर चार्जशीट न्यायाल में पेश की जाएगी।
साभार सहित
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026