यूपी: शर्मनाक वारदात UP में हुई। कासगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन होश ही उड़ गए। यहां आरोप है कि किन्नरों के एक गुट ने रसोइए रफीकुल के साथ लूटपाट की, इसके बाद सिर मुंडवाकर जबरन उसे पेशाब पिला दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको भले ही यह मामला अजीबोगरीब लग रहा हो, मगर जब पुलिस वालों को इसका पता चला तो उनका सिर भी चकरा गया…… पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला सहावर थाना क्षेत्र का है. यहां के बसई गांव के रहने वाले रफीकुल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की वह गंजडुंडवारा के मुहल्ला इमाम्बख्श की रहने वाली किन्नर चांदनी के यहां खाना बनाने का काम करता हैं। आरोप था की किन्नर करीना, लाली, रिचा, और उसके साथ दो युवक असीम और पवन उस पर अपने साथ किन्नर बनकर ग्रुप में शामिल होने के लिए दबाब बना रहे थे, मगर उसने मना कर दिया।
इसके बाद उन्होंने 26 जुलाई को रफीकुल को जौहरी ईंट भट्ठे के पास पकड़ लिया। किन्नर लाली के गुट ने रफीकुल को झाड़ियों में ले जाकर उसके दस हजार रुपये लूट लिए. साथ ही रफीकुल के साथ मारपीट और गाली गलौज करते हुए उसका मुंडन कर दिया. इसके बाद किन्नर ने उसके मुंह पर पेशाब करके पेशाब पिलाई .
युवक का कहना है कि शोरगुल सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आकर उसे बचाया नहीं तो ये लोग उसका लिंग काटकर उसे किन्नर बना देते.
इस घटना का वीडियो किन्नरों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले तीन किन्नर करीना, लाली, रिचा और उसके दो साथियों असीम और पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026