Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश माध्यमिक संवर्ग जनपद आगरा की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में जिला प्रभारी गिरीश त्यागी के आवास अहीर पाड़ा, गोकुलपुरा पर हुई। बैठक में जिला सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है कि अपरिहार्य कारणों से अब जिला सम्मेलन 12 दिसम्बर के स्थान पर 24 दिसम्बर 2024 को आयोजित किया जायेगा।
सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए आगरा महानगर के माध्यमिक विद्यालयों में सम्पर्क के निमित्त महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार तथा वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। इसी क्रम में तहसील एत्मादपुर के लिए जिला संघर्ष समिति के संयोजक श्री मनोज कुमार, तहसील फतेहाबाद एवं बाह के लिए जिला प्रभारी श्री गिरीश त्यागी, तहसील खेरागढ़ एवं किरावली क्षेत्र के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र सिंह तथा जिला महामंत्री डॉ. दुष्यन्त कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में टीम गठित की गयी। बैनर तैयार कराने तथा पत्रक तैयार कराने का कार्य डॉ. देवी सिंह नरवार को सौंपा गया।
गुरु तेग बहादुर साहिब ने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया
मीडिया प्रभारी का दायित्व डॉ. केपी सिंह एवं श्री श्याम सिंह को सौंपा गया। मंचीय साज-सज्जा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. रचना शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती ब्रजेश चौहान तथा सांस्कृतिक मंत्री सुश्री सुचिता सिन्हा को सौंपा गया। समस्त कार्यों में समन्वय स्थापित करने तथा सभी को निर्देश जारी करने का दायित्व डॉ. देवी सिंह नरवार को सौंपा गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद को कुछ चयनित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। सम्मान पाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिन्ह दिया जायेगा। चयन-समिति डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा तथा डॉ. देवी सिंह नरवार के संयुक्त नेतृत्व में गठित की गयी है।
सम्मेलन में राष्ट्रीय हित में, शिक्षकों के हित में, शिक्षा के हित में तथा छात्रों के हितों में प्रस्ताव पारित किये जायेगें और उन्हें प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा। जनपद का कोई भी शिक्षक व्हाट्स एप्प नं0 9557746977 पर प्रस्ताव भेज सकता है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. दुष्यन्त कुमार सिंह ने किया।
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025
- Agra News: अवैध वसूली का विरोध करने पर दबंगों ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार - April 18, 2025