Shivpal yadav rally

शिवपाल यादव ने कहा- सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा द्वापर से त्रेता युग की ओर, भाजपा को हराने के लिए तैयार, पढ़िए पूरी खबर और देखिए तस्वीरें

NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा दूसरे दिन आगरा से फिरोजाबाद के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व मीडिया से रूबरू होने पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बताया कि, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से शुरू की गई सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा भगवान राम की जन्मभूमि पर समाप्त होगी। यानी प्रसपा की यह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा द्वापर से त्रेता युग की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए समान विचारधारा वाले सभी दल से गठबंधन के दरवाजे खुले हुए हैं. हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है। राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती हैं।

बता दें कि, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा मंगलवार को मथुरा से शुरू हुई. जो मंगलवार शाम आगरा पहुंची। आगरा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की इस रथयात्रा का लोगों ने जोशीला स्वागत किया। शिवपाल यादव ने भी आगरा में रात्रि प्रवास किया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल से रथयात्रा फिरोजाबाद के लिए रवाना हुई, जो आगरा के अलग-अलग मार्गों से होकर फिरोजाबाद पहुंची। आगरा में रथयात्रा जब सुभाष बाजार के पास पहुँची तो रथयात्रा को रोका गया और शिवपाल सिंह यादव ने वाल्मीकि वाटिका में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

स्वागत के लिए आतुरता।

मीडिया से रूबरू होने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि, यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने जो जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। इन्हीं बातों को जानने के लिए हमारे सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लोगों के बीच में जा रहे हैं। महंगाई,  भ्रष्टाचार पर लगाम और भूख के फायदे अधूरे पड़े हैं। कहा था कि, काला धन देश में आएगा, लेकिन नहीं आया।

प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष लोहिया नितिन कोहली ने कहा कि उत्तर प्रदेश का वर्तमान में आलम यह है कि जनता की परेशानियों की सुनवाई नही हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी। आगरा की सभी विधानसभा सीटो पर भाजपा विधायक हैं, इसके बावजूद जनता की नहीं सुनी नही जा रही है। लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। चक्कर लगा-लगा कर लोगों को परेशानी होने लगी है, लेकिन विधायक उनकी सुनने का नाम नहीं ले रहे हैं। आने वाला समय प्रसपा का है और उत्तर प्रदेश की कुर्सी पर बैठने के बाद जो वायदे जनता से किये हैं, उनको पूरा किया जाएगा।

रथयात्रा में प्रमुख रुप से धारा सिंह यादव, शहर प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार, हुकुम सिंह रघुवंशी, मानसिंह, पवन प्रजापति, अंजुमन चौधरी, यूनिस खान,नसुनील यादव, अमन गर्ग, मनीष शर्मा, शीलू यादव, रजत यादव, प्रेमकान्त त्यागी, कुलदीप यादव, आकाश यादव, चौधरी अनुज यादव, नवाब सिंह, पूरन प्रजापति मौजूद रहे।

भीड़ तो चोखी है।

रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। अमर होटल पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अनीश खान, प्रतापपुरा पर छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुबीन खान, साईं की तकिया पर लोहिया वाहनी महासचिव असलम खान, मोहनपुरा पर महिला जिलाध्यक्ष निर्मला तोमर, रावली पर यूथ ब्रिगेड शाहिद खान, धाकरान चौराहा पर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लकी शिवहरे, वाल्मीकि वाटिका पर छावनी विधानसभा प्रभारी डॉ. लता वाल्मीकि के नेतृत्व में स्वागत किया। हरीपर्वत चौराहा पर एससी एसटी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने स्वागत किया। दीवानी चौराहे पर अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष लोकेश शर्मा जी ने स्वागत किया। भगवान टॉकीज चौराहे पर शुभम गौतम, महिला सभा की अध्यक्ष प्रियंका चौहान, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष सुनील यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया स्वागत किया गया। अब्बू लाला दरगाह पर दक्षिण विधानसभा प्रभारी हाजी अबरार द्वारा स्वागत किया गया । सुलतानगंज की पुलिया पर व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जैन, दीपक, असवीर सिंह एवं जयप्रकाश निगम ने संयुक्त रुप से स्वागत किया। कमला नगर मेन मार्केट में व्यापार सभा के प्रदेश सचिव संतोष मित्तल द्वारा स्वागत किया गया। बल्केश्वर चौराहे पर लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष यूनिस खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वाटर वर्क्स चौराहे पर अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष इमरान कुरैशी. व्यापार सभा जिला अध्यक्ष लालू जादौन द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया। श्री कृष्णा हॉस्पिटल पर महिला सभा की रानू अग्रवाल एवं एत्मादपुर  विधानसभा प्रभारी डॉ यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

बेड़ई खाने का शौक भी पूरा किया।

बेड़ई ने रुकवाई रथयात्रा

आगरा की बेडई दूर दूर तक मशहूर है। बुधवार को बेड़ई ने प्रसपा की रथयात्रा को भी रुकवा दिया। शिवपाल सिंह यादव की रथयात्रा होटल निकालकर आगे चल रही थी कि रथ एक मिष्ठान्न वाले की दुकान पर रुका और रथ में से शिवपाल सिंह यादव उतरकर दुकान पर पहुँचे और वहां पर दोने में लेकर बेडई खाई। यह नजारा देख हर कोई हतप्रभ रह गया।

समान विचारधारा के दलों से गठबंधन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बताया कि, भाजपा को हटाने के लिए हम समान विचारधारा के दलों से गठबंधन करेंगे। इसके लिए हमने सभी दरवाजे खोल दिए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने की है, और इसका हम इंतजार भी कर रहे हैं। अभी चुनाव में पांच माह का समय है। उन्होंने कहा कि, अगर सपा से बात नहीं बनती है तो दूसरे विकल्प खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जब गठबंधन होगा, उसी के बाद सीटों का बंटवारा भी होगा. इसलिए अभी सीटों के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 5 विधानसभा के प्रभारियों को नामित किया. कहा कि,  आगरा की 5 विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को अभी प्रभारी बनाया गया है. लेकिन, यही हमारे संभावित प्रत्याशी हैं।

शिवपाल यादव के साथ नितिन कोहली।

विपक्ष पर मुद्दों की कमी नहीं

शिवपाल यादव ने विपक्ष पर मुद्दे न होने के सवाल पर कहा कि, वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार ने विपक्ष को बहुत मुद्दे दिए हैं, मुद्दों की कोई कमी नहीं हैय़ इस समय महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। केंद्र सरकार ने ऐसे-ऐसे कानून पास किए, जिसकी वजह से हर वर्ग परेशान हैं । किसान 10 माह से सड़क पर है। 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है। प्रदेश में भय का माहौल है। गरीबी, भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान, नौजवान परेशान हैं। भाजपा सरकार के सच्चाई सामने लाने के लिए ही उन्होंने सामाजिक रथ यात्रा की शुरुआत की है। हम भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं।

रथयात्रा में शामिल वाहनों का काफिला।

स्वागत को देखकर गदगद हुए शिवपाल

स्वागत से लेकर प्रचार प्रसार और हजारो की भीड़ को देखकर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता काफी खुश नजर आ रहे थे। रथयात्रा के साथ चल रहे गाड़ियों के काफिले का नजारा रोड पर अलग ही नजर आ रहा था। नितिन कोहली ने कहा कि आगरा ने जिस प्रकार का प्यार और आशीर्वाद रथयात्रा को दिया है उससे साफ पता चलता है कि आने वाले समय में आगरा में प्रसपा का परचम लहराएगा।

Dr. Bhanu Pratap Singh