मुंबई (अनिल बेदाग): एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने अपने ब्रांड के बदलाव सफर में एक अहम कदम बढ़ाते हुए नई ब्रांड पहचान का लॉन्च किया। यह नई पहचान एजेस ग्रुप की 200 सालों की वैश्विक विरासत और फ़ेडरल बैंक के सौ सालों के भरोसे से प्रेरित है। नई ब्रांड आइडेंटिटी का उद्देश्य बीमा को सरल बनाना, ग्राहकों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना और देशभर में वित्तीय सुरक्षा को सुलभ बनाना है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री जूड गोम्स ने नई पहचान को ब्रांड एंबेसडर और क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में लॉन्च किया। नए लोगो में जुड़े हुए दो आर्क सुरक्षा तथा जीवन के हर मोड़ पर ग्राहक के साथ खड़े रहने की भावना का प्रतीक हैं।
लॉन्च के अवसर पर जूड गोम्स ने कहा कि हमारी नई पहचान बताती है कि हम संभावनाओं को साकार करने वाले हैं। ‘अल्बा’ में उम्मीद और देखभाल की भावना समाई है, जबकि “हर वादा मुमकिन” हमारा स्पष्ट वादा है कि कंपनी हर प्रतिबद्धता को पूरा करेगी।
भारत में बढ़ती वित्तीय जागरूकता के बीच एजेस फ़ेडरल अपना वितरण नेटवर्क और साझेदारियाँ तेज़ी से बढ़ा रहा है। मार्च 2025 तक 270% सॉल्वेंसी रेश्यो के साथ कंपनी निजी जीवन बीमा कंपनियों में चौथे स्थान पर बनी हुई है।
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026