चैम्बर के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने लिखा पत्र
कहा- लैदर पार्क परियोजना शुरू कराई जाए
कानूनी अड़चनः 2013 से बंद पड़ा है काम
Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को पत्र लिखा है। पत्रज्ञ में लेदर पार्क में औद्योगिक विकास की बंद गतिविधियों को पुनः चालू करने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा है कि इससे आगरा का ब्रेन ड्रेन रुकेगा। आगरा में समृद्धि भी आएगी।
चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आगरा में फतेहपुर सीकरी रोड पर वर्ष 2008 में बसपा शासनकाल में यूपी सरकार ने तहसील किरावली में गांव महुअर पाली सदर बड़ोदा सदर में यह लैदर परियोजन चालू की थी। 2010 में इस परियोजना के लिए 100 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत हुई थी। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम द्वारा इस परियोजना को विकसित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया था। लैदर पार्क की स्थापना हेतु 111. 9 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की गई थी। चैम्बर ने लैदर पार्क में टीटीजेड क्षेत्र के अनुकूल प्रदूषण रहित उद्योग के रूप में आईटी सिटी स्थापित करने की भी मांग की थी। कुछ कानूनी अड़चनें व विसंगतियां के कारण 2013 में निर्माण कार्य बंद हो गया जो अभी तक रुका पड़ा है।
चैम्बर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि लैदर पार्क का विकास कार्य सांसद राजकुमार चाहर के लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत आता है। राजकुमार जुझारु एवं कर्मठ राजनेता है। राजनीतिक वातावरण भी अनुकूल है। केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री आगरा से ही हैं। सांसद राजकुमार चाहर पहल करें तो इस परियोजना में कानूनी अड़चनें दूर हो सकती हैं और परियोजना पुनः शीघ्र चालू हो सकती है। इससे इस क्षेत्र का विकास हो सकेगा।
चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील सिंघल एवं कोषाध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ध्यान आगरा पर है। वह आगरा के लिए विभिन्न प्रकार की परियोजनाएं घोषित कर रहे हैं। परियोजना केवल विसंगतियों के कारण रुकी पड़ी है। आशा है कि सांसद राजकुमार चाहर अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए इस विकास कार्य पर अवश्य ही पहल करेंगे। लैदर पार्क शिरू होने से आगरा का ब्रेन ड्रेन रुकेगा।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026