लखनऊ चिड़ियाघर में सफाईकर्मी पर हिप्पो (दरियाईघोड़ा) ने हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को वन मंत्री ने लखनऊ जू का औचक निरीक्षण किया। साथ ही वन्यजीवों के बाड़ों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
वन मंत्री ने कहा कि लखनऊ चिड़ियाघर में कोई अप्रिय घटना भविष्य में न हो इसके लिए निदेशक जू को निर्देश जारी किए। साथ ही मृतक सूरज की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की बात कही है।
आपको बता दें कि सोमवार को लखनऊ के चिड़ियाघर में हिप्पो (दरियाईघोड़ा) ने हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। सोमवार की सुबह करीब दस बजे हिप्पो के बाड़े में काम कर रहा था। इसी दौरान उस पर हिप्पो ने हमला बोल दिया।
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे नजदीक के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सूरज के परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी है। मृतक सूरज पर ही अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। उसके परिवार में कोई और कमाने वाला नहीं था।
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026
- ”पापा ने मुझे इस काबिल बनाया”: बेटी शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उपहार में सौंपा हेलीपैड - November 2, 2026