डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. ऐतिहासिक आगरा में ठीक 36 वर्ष बाद एक और ऐतिहासिक घटना हुई। जो घटना अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ हुई थी, वही घटना राज्यसभा सांसद नवीन जैन के साथ हुई। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की तरह नवीन जैन को भी आगरा वालों ने फूलों से घायल कर दिया।
आगे बढ़ने से पहले आपको फ्लैश बैक में ले चलते हैं। वर्ष 1988 में आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन और कार्यकारिणी हुई थी। इसमें लालकृष्ण आडवाणी को अध्यक्ष चुना गया था। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी जीप में सवार होकर आगरा शहर में निकले। हर बाजार ने अपने उस क्षेत्र में बिकने वाले उत्पादों के द्वार बनाए थे। पुष्प वर्षा हुई थी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वागत के बाद कहा था कि आगरा के लोग तो फूलों से घायल कर देते हैं।

अब बात करते हैं 29 फरवरी, 2024 की। इसी दिन नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद और आगरा के पूर्व मेयर दिल्ली से आगरा आए। वे करीब 11.30 बजे होटल रामाडा चौराहा पर आ गए। आते ही पुष्पवर्षा शुरू हो गई।
फतेहाबाद रोड, पुरानी मंडी रोड, बालूगंज-छीपीटोला रोड, एमजी रोड, बाईपास, कमलानगर के बीच करीब 300 स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण का क्रम चलता रहा। पूरे 9 घंटे तक फूलों की बारिश। किसी पर लगातार 9 घंटा पुष्पवर्षा होगी तो घायल होना स्वाभाविक है।
कमला नगर में तो कदम-कदम पर पुष्पवर्षा की गई। दुकानदार फूल लेकर तैयार बैठे थे। नवीन जैन के आगे और नवीन जैन के पीछे लोग थे। वे बीच में चल रहे थे। पूरे जुलूस पर पुष्पवर्षा की गई। जैसे ही नवीन जैन दिखाई देते तो दोनों हाथों से पुष्पवर्षा शुरू कर दी जाती।

कमलानगर में जब नवीन जैन से पूछा गया कि फूलों से घायल तो नहीं हो गए, वे मुस्काकर रह गए। आगरा में लगातार नौ घंटा तक चलने के बाद भी नवीन जैन के मुख पर थकान के लक्षण परिलक्षित नहीं हो रहे थे। मुख पर वही मुस्कान और विनम्रता का भाव दिखाई दिया।

- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026