वाराणसी। केंद्र में तीसरी बार सत्ता की कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को काशी आएंगे। मोदी अबकी किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाएंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी भाग लेंगे।
पहले मोदी के 11-12 जून को काशी आने के कयास लगाए जा रहे थे। एसपीजी भी सक्रिय हो गई थी, लेकिन अब उनके आने की आधिकारिक सूचना के बाद सोमवार को भाजपा के गुलाबबाग कार्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि स्थानीय संगठन की ओर से रोहनिया या सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
प्रधानमंत्री संभवत: दोपहर तीन बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सीधे किसान सम्मेलन में जाएंगे। उसके बाद बरेका अतिथि गृह आएंगे। वहां से दर्शन-पूजन के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और फिर गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट जाएंगे।
Compiled by up18 news
- आगरा में खेत का रास्ता रुकने से भड़का किसान परिवार: निर्माणाधीन बिजली टावर पर चढ़ा फौजी का बेटा, मची अफ़रातफ़री - October 30, 2026
- आगरा में PET-2026 की शुरुआत: कठिन सवालों में उलझे परीक्षार्थी, बारिश और ट्रैफिक से बेपटरी हुई शहर की रफ्तार - October 30, 2026
- 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, बारिश और ट्रैफिक का ट्रिपल अटैक: आगरा में PET-2026 के पहले दिन बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था - October 30, 2026