Noida, (Uttar Pradesh, India)। जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने कोविड-19 संक्रमण को के देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में धीरे धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा कम हो गया है।
जनपद में कोरोना संक्रमित व्यक्ति लगातार मिल रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में जनपद के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। अतः जनपद के सभी नागरिक अपने को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाए रखने के बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर से बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलने पर सभी नागरिक मास्क एवं मुंह ढकने के लिए घरेलू गमछे का प्रयोग अवश्य करें। यात्रा के दौरान, बाजारों में, कार्यालयों में सभी माल्स में तथा अन्य स्थानों पर सभी नागरिक मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूर करें। जिलाधिकारी ने सभी वाणिज्य संस्थानों, कार्यालय अध्यक्षों उद्यमियों का भी आह्वान किया है कि उनके द्वारा भी अपने अपने संस्थानों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों का यह भी आह्वान किया है कि कोविड-19 को लेकर जिन नागरिकों के द्वारा जनपद में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जाएगा उनके विरुद्ध पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए लगातार विभिन्न स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित भी कर रहा है ताकि सभी लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें। जिलाधिकारी ने सभी लोगों का आह्वान किया है कि वह कोरोना के संबंध में जागरूक बने रहें और जागरूकता ही कोरोना से बचाव है। अतः सभी नागरिक अपने दैनिक जीवन में मास्क का प्रयोग करें और बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें ताकि सभी जनपद वासी स्वस्थ बने रहें।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026