आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में बुधवार को रामपुर के राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। एसडीएम मनीष मीना के नेतृत्व में ये टीम तहसील सदर से जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम अपने साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सीमेंट के पिलर भी लेकर आई थी। इस टीम के साथ सर्वेयर प्रशांत सिंह सैनी शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय लखनऊ से रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। पहले टीम ने शत्रु संपत्तियों की पैमाइश की और उसके बाद वहा पिलर गढ़ना शुरू कर दिए।
बता दें कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद लगभग 250 बीघे शत्रु संपत्ति को राजस्व टीम की ओर से कब्ज़े में लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति की 4 हज़ार मीटर बाउंड्रीवाल नापी गई है। वहां तार से फेंसिंग की जाएगी। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी में फेंसिंग के लिए गड्ढे खोदने और पिलर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। शत्रु संपत्ति की तारों से बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी और उसको कब्ज़े में लिया जाएगा। 4000 मीटर की बाउंड्रीवाल बनाने के कार्य में कई दिन तक कार्यवाही चलेगी।
मौके पर मौजूद एसडीएम मनीष मीणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ये कार्यवाही शुरू हो गई है। यहां करीब 4000 मीटर से ज़्यादा की बाउंड्रीवाल की जाएगी। जिसका एस्टीमेट बनाकर कार्यवाही कर दी है।
-एजेंसियां
- हमने पद छोड़ा है, आत्मसम्मान नहीं…आगरा में समाजवादी पार्टी में बड़ा घमासान: सपा नेत्री की प्रताड़ना से आहत होकर दो महानगर उपाध्यक्षों ने दिया इस्तीफा - September 17, 2026
- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आगरा में 100 टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली: यूएनएम फाउंडेशन (टॉरेंट ग्रुप) ने उपलब्ध कराया पोषण सहयोग - September 17, 2026
- Agra News: PM मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, केक काटकर मनाई गई खुशियां - September 17, 2026