वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के तूल पकड़ने के बाद अब मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही मस्जिद ईदगाह मामले में भी बुधवार को नया मोड़ आता दिख रहा है. यहां अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल के अभिषेक की इजाजत को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है. कोर्ट ने उनकी यह याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई के 1 जुलाई की तारीख तय की है.
बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह मामले में अभी तक दायर सभी याचिकाओं में 13.37 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की प्रार्थना की गई है.
हिंदू महासभा की यह याचिका अब तक की ऐसी पहली याचिका है, जिसमें शाही ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक की मांग करने की मांग की गई है.
अखिल भारत हिंदू महासभा ने इससे पहले 6 दिसंबर 2021 को शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल के जलाभिषेक का ऐलान किया था. हालांकि प्रशासन की सख्ती के कारण अखिल भारत हिंदू महासभा जलाभिषेक करने में कामयाब नहीं हो सकी थी. ऐसे में महासभा ने इजाजत के लिए मथुरा सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर एक जुलाई को सुनवाई होनी है.
यह पूरा मामला श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर है. हिंदू पक्षकारों का कहना है कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास शाही मस्जिद ईदगाह अवैध तरीके से बनाई गई है. उनका दावा है कि ‘असलियत में वहां पर गर्भगृह है, जो कि वास्तविक श्रीकृष्ण जन्मभूमि है.’ इस दावे के साथ हिंदू पक्ष लगातार न्यायालय से मस्जिद को हटाने और पूरे स्थल का सर्वे कराने की मांग करता चला आ रहा है.
-एजेंसियां
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026