Agra, Uttar Pradesh, India. UP Election 2022 से पूर्व युवा नेता आदित्य गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, आगरा निवासी आदित्य गौतम को प्रसपा छात्र सभा आगरा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार एवं प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली की संस्तुति पर प्रसपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने यह नियुक्ति की है।

आदित्य गौतम वर्तमान में छात्र सभा प्रदेश महासचिव एवं आगरा मंडल के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व में भी प्रसपा छात्र सभा आगरा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। आदित्य गौतम आगरा की छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आदित्य गौतम को शुभकामनाएं दी है। प्रसपा कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। आदित्य गौतम का कहना है कि वे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के सिद्धांतों को छात्रों के बीच जाएंगे।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- आगरा के अछनेरा में 42 वर्षीय साधु धर्मवीर हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, जमीन के लालच में भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या - September 26, 2026
- आगरा में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: सोशल मीडिया कॉल की रिकॉर्डिंग और फोटो वायरल करने की धमकी, FIR दर्ज - September 26, 2026
- आगरा: समय पर राम बारात संपन्न कराने और सुरक्षा-स्वच्छता को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक, 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बारात - September 26, 2026