अदानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के ख़िलाफ़ क़ानूनी लड़ाई के लिए एक अमेरिकी लॉ फ़र्म वॉचटेल को हायर किया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने फाइनैंशियल टाइम्स के हवाले से कहा है कि अदानी ग्रुप ने वॉचटेल के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ताओं लिप्टन, रोज़ेन और केट्ज़ से संपर्क किया है.
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अदानी ग्रुप भारी संकटों से गुजर रहा है. न्यूयॉर्क की वॉचटेल लॉ फ़र्म कॉरपोरेट लॉ और बड़े और जटिल किस्म के लेनदेन में दक्ष है.
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदानी ग्रुप पर स्टॉक हेराफेरी और फ़्रॉड के आरोप लगाए थे और इसके बाद पिछले हफ़्ते अदानी ग्रुप के शेयरों की क़ीमतें काफ़ी गिरी हैं. अदानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग को अनैतिक शॉर्ट सेलर बताते हुए उसकी रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताया था.
बीते 29 जनवरी को ग्रुप ने 413 पेज का एक जवाब जारी किया था और कहा था कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सिर्फ एक कंपनी पर हमला नहीं है बल्कि ये भारत पर हमला है.
- जेवर में गूँजा ‘हर-हर महादेव’: सीएम योगी बोले— “पीएम मोदी के विजन से जेवर बना ग्लोबल हब, किसानों के त्याग से खिंची विकास की नई लकीर” - March 28, 2026
- Agra News: यमुना तट पर गूंजा ‘विश्व शांति’ का शंखनाद, रिवर कनेक्ट कैंपेन के 13 साल पूरे, विशेष हवन और आरती से जगाई यमुना शुद्धि की अलख - March 28, 2026
- आगरा DBRAU छलेसर कैंपस में खूनी संघर्ष: बी-फार्मा छात्र पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई दबंगों की करतूत, कुलपति ने लिया एक्शन - March 28, 2026