आगरा में होने जा रहे G-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। एक तरफ जहां G-20 डेलिगेशन में आए मेहमानों का स्वागत सत्कार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उनके स्वागत में आगरा शहर भी सज धज कर तैयार हो चुका है। G-20 का डेलिगेशन आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा किला स्मारक का भी दीदार करेगा। जिसके लिए आगरा किला को भी सजाया गया है।
इन तस्वीरों में आप देख रहे हैं कि कितने बेहतरीन तरीके से आगरा किला के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक खूबसूरत लाइटिंग की गई है।

दूसरी तस्वीर में रात में आगरा किला स्मारक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। किले के अंदर और रंग-बिरंगी लाइटे भी की गई है। देखने से ऐसा लगता है जैसे यहां पर अभी भी कोई शाही परिवार रहता है।

वहीं तीसरी तस्वीर में आगरा किला की ऊंचाई से शहर की तस्वीर भी सुंदर दिखाई दे रही है। सामने की सड़क एकदम चकाचक नजर आ रही है।

चौथी तस्वीर में आप किले के अंदर का नजारा देख सकते हैं कि चारों तरफ बेहद खूबसूरत लाइटिंग की गई है और G-20 डेलिगेशन को प्रोजेक्शन मैप के तहत आकर्षक कार्यक्रम दिखाने की तैयारी भी की जा रही है।

साभार- सभी फोटोज हमारे साथी पत्रकार के द्वारा ली गयी है हम उनका आभार व्यक्त करते है ।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026