एक्टर प्रकाश राज ने हाल ही में चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। अब इस मामले में उनके ऊपर कर्नाटक के बगलकोट जिले के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो गई है।
प्रकाश के खिलाफ यह FIR हिंदू संगठन के लीडर्स ने दर्ज करवाई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश के खिलाफ उचित एक्शन की मांग की है।
प्रकाश ने शेयर किया था यह पोस्ट
एक्टर ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक फोटो शेयर किया था। इस कैरीकैचर में एक आदमी लुंगी और शर्ट पहने चाय डाल रहा था। इसे शेयर करते हुए प्रकाश ने लिखा था, ‘चंद्रयान से पहला फोटो सामने आया है..
इस पोस्ट को शेयर करने के बाद जब यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल किया तो प्रकाश ने खुद को दो ट्वीट के जरिए डिफेंड किया था।
बोले, नफरत को नफरत ही दिखेगी
प्रकाश ने पहला ट्वीट शेयर करते हुए लिखा था- ‘नफरत को सिर्फ नफरत ही दिखाई देती है। मैं आर्मस्ट्रॉन्ग के दौर के एक जोक का रेफरेंस दे रहा था। अपने केरल के चायवाले को सेलिब्रेट कर रहा था… पर ट्रोलर्स को कौन सा चायवाला नजर आया? अगर आपको मजाक समझ ना आए तो मजाक आप पर ही होता है.. ग्रो अप..’
मलयाली चायवाले की कहानी शेयर की
दूसरे ट्वीट में एक्टर ने लिखा- ‘अटेंशन जो लोग सिर्फ एक चायवाले को जानते हैं, उनके लिए मैं गर्व के साथ हमारे मलयाली चायवाले की कहानी शेयर कर रहा हूं जो हमें 1960 के दौर से इंस्पायर कर रहा है। एजुकेटेड होना चाहते हैं तो प्लीज पढ़ें।’
प्रकाश राज ने इस पोस्ट के साथ नील आर्मस्ट्रॉन्ग और मलयाली चायवाले की कहानी भी शेयर की।
यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल
इससे पहले कई यूजर्स ने प्रकाश को जमकर ट्रोल किया था। कुछ यूजर्स ने तो उनकी नेशनलिटी तक पर सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि चंद्रयान 3 देश के गर्व से जुड़ा हुआ है।
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026