हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला दिन कैसा होगा। अच्छा या खराब। लाइव स्टोरी टाइम आपको रोजाना बताएगा आपके सितारों की चाल के बारे में। इसके आधार पर आप अपने दिन की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं। पंडित वरुण कुमार पालीवाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं 17 मई, 2020 के भाग्यफल के बारे में।

10, ज्येष्ठ
कृष्ण पक्ष, दशमी
2077 प्रमाथी, विक्रम सम्वत
17 मई 2020 रविवार
सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा, पञ्चक
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय – 05:29 ए एम
सूर्यास्त – 07:06 पी एम
चन्द्रोदय – 03:07 ए एम, मई 18
चन्द्रास्त – 02:26 पी एम
पञ्चाङ्ग
तिथि – कृष्ण पक्ष दशमी – 12:42 पी एम तक एकादशी
नक्षत्र
पूर्व भाद्रपद – 01:59 पी एम तक
उत्तर भाद्रपद
योग
विष्कम्भ – 03:33 ए एम, मई 18 तक
प्रीति
करण
विष्टि – 12:42 पी एम तक
बव – 01:55 ए एम, मई 18 तक
बालव
वार रविवार
चन्द्र मास एवं सम्वत
लूनर मास – चन्द्रमास
ज्येष्ठ – पूर्णिमान्त
वैशाख – अमान्त
सम्वत
शक सम्वत – 1942 शर्वरी
विक्रम सम्वत – 2077 प्रमाथी
गुजराती सम्वत – 2076 विरोधकृत्
राशि तथा नक्षत्र
सूर्य राशि – वृषभ
चन्द्र राशि – कुम्भ – 07:15 ए एम तक
मीन
ऋतु तथा अयन
ऋतु ग्रीष्म
अयन उत्तरायण
वैदिक ऋतु ग्रीष्म
वैदिक अयन उत्तरायण
दिनमान
13 घण्टे 37 मिनट्स 09 सेकण्ड्स
रात्रिमान
10 घण्टे 22 मिनट्स 18 सेकण्ड्स
मध्याह्न 12:18 पी एम
शुभ समय
अभिजित मुहूर्त
11:50 ए एम से 12:45 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग
01:59 पी एम से 05:29 ए एम, मई 18
विजय मुहूर्त
02:34 पी एम से 03:28 पी एम
गोधूलि मुहूर्त
06:53 पी एम से 07:17 पी एम
सायाह्न सन्ध्या
07:06 पी एम से 08:08 पी एम
निशिता मुहूर्त
11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 18
ब्रह्म मुहूर्त
04:06 ए एम, मई 18 से 04:47 ए एम, मई 18
प्रातः सन्ध्या
04:26 ए एम, मई 18 से 05:29 ए एम, मई 18
मेष
व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। उन पर स्वागत-सत्कार में व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कार्यवृद्धि की योजना बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पार्टनरों में मतभेद हो सकता है। संयम बनाए रखें।
वृष
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। बाहर जाने की योजना बनेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।
मिथुन
शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। किसी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें। लाभ होगा।
कर्क
यात्रा मनोरंजक रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी निर्णय सहज ही ले पाएंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि तथा प्रसन्नता रहेगी।
सिंह
संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिगड़े काम पूर्ण सफल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर होगी। अज्ञात भय सताएगा। काम में एकाग्रता की कमी हो सकती है। पारिवारिक उठ सकती है।
कन्या
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति नियंत्रण में होगी। दुष्टजन परास्त होकर शांत रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न उठाएं।
तुला
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।
वृश्चिक
सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
धनु
आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।
मकर
व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने की योजना बनेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। विवाद से बचें।
कुंभ
बनते कामों में अवरोध उत्पन्न होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। दूसरों पर भरोसा न करें। जोखिम न उठाएं।
मीन
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के व्यवहार से हृदय को ठेस पहुंच सकती है। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026