आगरा: बिजली घर बस स्टैंड स्थित मंदिर में एक अनजान युवक पहुंचा। काफी देर तक मंदिर में रहने के बाद वहां मौजूद साधु संतों को रबड़ी खिलाई। रबड़ी खाने के बाद तीन लोग बेहोश हो गए। सुबह उन्हें होश आया तो उल्टी करने लगे। आनन-फानन में 108 पर सूचना दी गई और फिर तीन लोगों को आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंदिर के महंत का आरोप है कि युवक ने सभी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी का शिकार बनाया।
मंदिर पर रहने वाले महंत ने बताया कि कल देर शाम को एक अनजान युवक मंदिर पर पहुँचा। मंदिर पर पहुँचने के बाद वह इधर उधर की बात करके जान पहचान निकालने लगा और फिर उसने सभी को खाने के लिए रबड़ी दे दी। पूछने पर कहने लगा कि भैंस के बच्चा हुआ है इसलिए रबड़ी बनाई है। इस रबड़ी को मंदिर पर भोग लगाने के लिए लाए है। इसके बाद उसने मंदिर पर मौजूद सभी लोगों को रबड़ी खिलाने के लिए दी।
सुबह नहीं उठे लोग
मंदिर के महंत ने बताया कि शाम को अनजान युवक द्वारा खिलाई गई रबड़ी खाने के बाद सभी लोगों को बेहोशी होने लगी। अचेत अवस्था में सभी लोग सो गए और सुबह तक नहीं उठे। जब लोगों को जगाया गया तो वह इधर-उधर गिरने लगे। स्वास्थ्य ठीक ना होने पर 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई और फिर महेंद्र कुमार पिता नत्थी लाल, खजाना पिता रामखिलाड़ी, संदीप पिता सुरेश कुमार को भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि इन्हें खाने में कुछ विषाक्त पदार्थ खिलाया गया है। मंदिर के महंत ने बताया कि जो अनजान युवक रबड़ी खिलाकर गया था, उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है उसने सभी को जहर खुरानी का शिकार बनाया है।
एक की हालत गंभीर
लोगों ने बताया कि रबड़ी खाने से तीन लोग बेहोश हो गए थे। सुबह भी उन्हें होश नहीं आया था। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। दो लोगों को तो होश आ गया है लेकिन अभी भी एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही है, अभी तक उन्हें होश नहीं आया है।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026