मां-बेटे ने की थी कार से पांच लाख की चोरी, पुलिस ने बेटे को दबोच साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए
आगरा: थाना हरिपर्वत पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रलोभन देकर बातचीत के दौरान उसकी कार में रखे पांच लाख रुपये चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद कर लिए। इस अपराध में अभियुक्त की मां भी शामिल थी, जो शेष रकम के साथ अभी फरार है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत 18 अक्टूबर को बोदला निवासी पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि वारदात से कुछ दिन पूर्व उनकी मुलाकात सुनील नामक व्यक्ति से हुई थी जिसने भविष्य में प्लाट पर घर बनवाने के लिये ठेकेदारी लेने का वादा किया और उनसे मिलने के लिए आईएसबीटी चौराहे के पास एक होटल के सामने आया।
सुनील एक महिला के साथ आया था। उसने महिला को अपनी मां बताया। उसने पीड़ित की गाड़ी में बैठकर बातचीत की। गाड़ी में पांच लाख रुपये रखे थे जो पीड़ित ने अपने निजी काम के लिए बैंक से निकलवाये थे। बातचीत के बाद जब पीड़ित अपने घर अपनी के साथ पहुँचा तो बैग में पैसे मौजूद नहीं थे।
थाना हरिपर्वत पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त शंकर सोलंकी को आई.एस.बी.टी. से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से साढ़े चार लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपनी मां के साथ कार में रखे बैग में से पांच लाख रुपये चोरी करना स्वीकार किया। उसने स्वीकार किया कि पीड़ित से बातचीत के दौरान उसने अपना नाम सुनील बताया था। गिरफ्तार अभियुक्त शंकर सोलंकी पुत्र प्रेमचंद सोलंकी विष्णु कालोनी थाना शाहगंज क्षेत्र का निवासी है।
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026