आगरा। शिवहरे समाज एकता परिषद द्वारा समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की पुण्य स्मृति में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समर्पण ब्लड बैंक में आयोजित इस द्वितीय रक्तदान शिविर में समाज के उत्साही लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 55 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
शौर्य और सेवा का शुभारंभ
शिविर का विधिवत उद्घाटन सहकारी समिति के चेयरमैन केके शिवहरे, बिजनेश शिवहरे, अरविंद शिवहरे, कमल गुप्ता (एडवोकेट), कुलभूषण गुप्ता और रामसिया विकास गुप्ता द्वारा किया गया। अतिथियों ने स्व. श्री अतुल शिवहरे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प
रक्तदान के साथ ही इस शिविर में सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति एक नई पहल का प्रस्ताव रखा गया। शिविर के दौरान यह निर्णय लिया गया कि सड़क हादसों को कम करने के लिए युवाओं की एक विशेष वॉलेंटियर्स टीम बनाई जाएगी। यह टीम अपने संसाधनों से प्रतिदिन सुबह दो घंटे सड़कों के गड्ढों की मरम्मत का कार्य करेगी। इसके अलावा, समाज के हर व्यक्ति को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस प्रस्ताव का सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इनकी रही सक्रिय भागीदारी
शिविर की सफलता में परिषद के अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता, अंशुल शिवहरे, हिमांशु शिवहरे, अंकुर शिवहरे, वरुण गुप्ता (एडवोकेट), पंकज शिवहरे, नवीन शिवहरे, कुशल शिवहरे, सुनील शिवहरे, सावन शिवहरे, विकास गुप्ता, सचिन गुप्ता, विवेक गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अमित गुप्ता और अनुज गुप्ता सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित शिवहरे द्वारा किया गया।
- आगरा के बाह में रिटायर शिक्षक से 15 लाख हड़पने के लिए रची गई खौफनाक साजिश; पुलिस अधिकारियों के नाम पर ऐंठे रुपये, आरोपी गिरफ्तार - October 19, 2026
- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला; बोले— पिता और चाचा की विरासत नहीं संभाल पा रहे सपा प्रमुख - October 19, 2026
- अयोध्या में भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले— “इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को किया कमजोर, आज वही लोग उठा रहे हैं सवाल” - October 19, 2026