शुक्रवार, एक ऐसा दिन है जिसका सिनेमा की दुनिया के हर फैन को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हिंदुस्तान में वक्त के साथ सिनेमा भी पूरी तरह बदल गया है। हमारे देश में एक या दो नहीं, बल्कि अलग-अलग भाषाओं में 27 फिल्म इंडस्ट्रीज हैं। बीते एक दशक से अब हॉलीवुड की फिल्में भी भारत में बढ़-चढ़कर रिलीज हो रही हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार 26 मई को ऐसा दिन है जब सिनेमाघरों में एक-दो नहीं बल्कि अलग-अलग भाषाओं में कुल 35 फिल्में रिलीज हो रही हैं। जी हां, इनमें बॉलीवुड की ‘जोगीरा सारा रा रा’ से लेकर ‘आजम’ तक शामिल हैं।
हमारा भारत इस दुनिया में फिल्मों का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। देश में 20 से भी अधिक भाषाओं में हर साल करीब 1500 से 2000 फिल्में रिलीज होती हैं। इस मामले में हिंदुस्तान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
साल 2009 में भारत में 24 भाषाओं में 1288 फीचर फिल्में बनी थीं। इनमें से 364 मूवीज बॉलीवुड से थीं। यह एक साल में सबसे अधिक फिल्म रिलीज का विश्व कीर्तिमान है।
- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: मथुरा जा रही श्रद्धालुओं की कार बस से टकराई, एक साल की बच्ची समेत 9 लोग घायल - June 13, 2026
- सपा प्रमुख की पुत्री पर विवादित टिप्पणी पर सीएम योगी सख्त, बोले- बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं - June 13, 2026
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026