नई दिल्ली। आईटी कंपनियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहले कर्मचारियों की ताबड़तोड़ छंटनी. अब चेयरमैन की सैलरी पर कैंची. दरअसल मंदी का सबसे ज्यादा असर आईटी सेक्टर पर ही देखने को मिला है. देश की बड़ी आईटी कंपनियों में शुमार विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी की सैलरी घटकर आधी रह गई है.
वित्तवर्ष 2023 के लिए विप्रो के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने अपने कंपनसेशन में वालंटरी कट ले लिया है. अमेरिकी सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को दिए गए जानकारी के मुतबिक रिशद प्रेमजी ने अपनी सैलरी आघी कर ली है.
15 करोड़ से घटकर 7 करोड़ रह गई सैलरी
यूएस सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी के मुताबिक रिशद प्रेम जी ने फिछले वित्तवर्ष में कंपनसेशन के तौर पर 9,51,353 डॉलर करीब 7.87 करोड़ रुपए मिले. जबकि इससे पिछले वर्ष उनका कंपनसेशन 1,819,022 डॉलर करीब 15.5 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से उनकी सैलरी में करीब 50 फीसदी की कटौती हुई है. रिशद प्रेमजी को मिले कंपनसेशन में सैलरी, भत्ते, टर्म बेनिफिट्स और अन्य आय शामिल है.
क्यों हुई कटौती
दरअसल कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट निगेटिव रहा था. इसलिए कंपनी ने चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने वालेंटरी कट का फैसला लिया है. वहीं वित्तवर्ष 2023 ने उन्हें कोई स्टॉक ऑप्शन भी नहीं दिया गया है. रिशद प्रेमजी को साल 2019 में कंपनी का एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया था. हालांकि रिशद साल 2007 से कंपनी से जुड़े हुए है. एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर उनका कार्यकाल 20 जुलाई 2024 को खत्म हो रहा है.
- जामुनी-श्वेत पुष्पों से सजे ‘आगरा नरेश’: धनतेरस पर खाटू श्याम जी का स्वर्ण मुकुट-कुंडल में अलौकिक श्रृंगार, उमड़ा आस्था का सैलाब - November 6, 2026
- बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2026 में सोहेल खान का जलवा: रैंप पर डांस और स्वैग से लूटी महफिल, अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका भी बनीं शोस्टॉपर - November 6, 2026
- नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर का जलवा: अब आगामी तेलुगु फिल्म ‘कास्ट’ में दिखेगा नया और दमदार अवतार - November 6, 2026