उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से करीब 36 मजदूरों के सुरंग में फंस जाने का अनुमान है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी के हवाले से बताया, ”पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.”
उन्होंने बताया कि “रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 36 मजदूर भीतर सुरंग में फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.”
एसपी यदुवंशी ने भरोसा जताया है कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा. उनके अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है. यह सुरंग सिलक्यारा से डंडालगांव को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे एनएच का एक हिस्सा है.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में इनकम टैक्स की बड़ी स्ट्राइक: बिल्डर ‘अहिंसा ग्रुप’ के 5 ठिकानों पर रेड, टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति के शक में जांच जारी - February 18, 2026
- Agra News: कमला नगर में होटल स्वामी को कार ने मारी जोरदार टक्कर, हालात गंभीर - February 18, 2026
- ’फोटोजीवी सरकार को देश की छवि की चिंता नहीं’: AI समिट की अव्यवस्था पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार - February 18, 2026