Hathras (Uttar Pradesh, India)। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए आमजन में जागरूकता और सजगता जरूरी है। यदि सभी लोग कोविड-19 नियमों के प्रति जागरूक रहें तो पूरे देश में इस महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है। भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। मास्क, सैनिटाइजर तथा बार-बार हाथ धोने के साथ टीकाकरण बेहद आवश्यक है। यह कहना है जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डॉ. चतुर सिंह का।
डॉ. चतुर सिंह ने कहा कि कोरोना की दोनों वैक्सीन सुरक्षित है। लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाहों पर ध्यान ना दें। जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाएं। कोरोना महामारी से बचाव में सुरक्षा कवच के रूप में वैक्सीनेशन जरूरी है। कोरोना से दूरी बनाने के साथ ही वैक्सीनेशन कोरोना संक्रमित होने पर भी पूरी तरह से सुरक्षित स्वास्थ्य बनाए रखने में सहयोगी होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण सुरक्षा का मजबूत आधार है।
लोगों किया जा रहा जागरूक:
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने कहा कि टीकाकरण को लेकर लोग जागरूक व उत्साहित दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा भी टीकाकरण कराने के लिए आ रहे हैं। विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोग इसके महत्व को समझ रहे हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि लगातार टीकाकरण केन्द्रो का निरीक्षण भी किया जाता है। लोगों को जागरूक करने में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता खासी भूमिका निभा रहीं हैं। मेगा कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। जनपद में करीब नौ लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पालन:
डॉ. विजेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी को आगे आकर वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी चाहिए। साथ ही प्रतिरक्षित व्यक्ति कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए नियमित रूप से साबुन से हाथ धोते रहें, बिना मास्क या फेस कवर के घर से बाहर न निकलें, छींकते समय हमेशा रुमाल, टिशू और फिर अपनी बाजू का उपयोग करें, बिना हाथ धोए अपने चेहरे को छूने से बचें, किसी से बात करते समय कम से दो गज दूरी बनाकर रखें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने कहा कि हम जल्द से जल्द जनपद के सभी लोगों को प्रतिरक्षित करने की तरफ अग्रसर हैं।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026