ईरान के करमान शहर में एक कब्रिस्तान के पास भीषण धमाकों में अब तक 73 लोगों की मौत हो गई. सरकारी टीवी अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस कब्रिस्तान में कमांडर कासिम सुलेमानी को दफनाया गया है.
खबरों में बताया गया कि करमान शहर में एक कब्रिस्तान के पास जहां मारे गए कमांडर कासिम सुलेमानी को दफनाया गया है, कम से कम दो विस्फोटों के बाद समाचार लिखे जाने तक 73 लोगों की मौत हो गई है. बुधवार को ईरान में उनकी मौत की चौथी बरसी मनाई जा रही थी. ईरान के सरकारी मीडिया ने कब्रिस्तान के पास करमान शहर में दो विस्फोटों की सूचना दी है.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने पहले बताया था कि विस्फोटों के कारण 60 लोग घायल हो गए हैं, जिसका कारण स्पष्ट नहीं है. घटना स्थल पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस पहुंची हैं. खबरों में कहा गया है कि भीड़ में मची भगदड़ के कारण कई लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पतालों में ले जाया गया.
सुलेमानी की मौत की बरसी मनाने के लिए एक समारोह के लिए इस इलाके में भीड़ जमा हुई थी. सुलेमानी, जो दो दशकों से अधिक समय तक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की विदेशी ऑपरेशन शाखा, कुद्स फोर्स का नेतृत्व करते थे. उनकी जनवरी 2020 में इराक में अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी.
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026