बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ। घटना में मृतक और घायल ऑटो बुक करके पयागपुर स्थित एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ये हादसा हुआ।
हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है।
साभार सहित
- आगरा के वार्ड 79 मोती कुंज में सीवर लीकेज से नरक बनी जिंदगी: पिछले एक महीने से गंदे पानी के बीच गुजरने को मजबूर हैं लोग - August 23, 2026
- ’चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग’: संस्कार भारती और मां आलय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता - August 23, 2026
- राष्ट्रीय पेनमैन चैंपियनशिप 2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न: खंदारी परिसर के जेपी सभागार में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का 12वां अध्याय - August 23, 2026