महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। शिवसेना के विभाजन के बाद अब NCP पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच शरद पवार को गुरुवार को करारा झटका लगा। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एनसीपी अजित पवार की पार्टी है।
विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर
एनसीपी में विभाजन के बाद अजित और शरद गुट ने एक-दूसरे के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की। शिवसेना की तरह मामला विधानसभा अध्यक्ष के पास भेजा गया। राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाया। उन्होंने कहा, ‘अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है।’
अजित गुट असली एनसीपी
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नेतृत्व के फैसले या रुख के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने का मतलब यह नहीं कि पार्टी में विभाजन है। अजित गुट के पास विधानमंडल में बहुमत है। उन्होंने कहा कि इस बहुमत, संविधान के प्रावधानों और पार्टी की संरचना के आधार पर एनसीपी अजीत पवार की पार्टी है।
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026