आगरा: थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर क्रेटा कार में एक व्यापारी युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बल्केश्वर का रहने वाला और चावल व्यापारी बताया गया है।
व्यापारी के गले पर धारदार वस्तु से कट का निशान है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एत्मादपुर में पास बुढ़िया का ताल के निकट पर रात के अंधेरे में एक सफेद रंग की क्रेटा कार खड़ी थी। लोगों ने कार को देखा तो उसके पास गए।
उन्होंने देखा कि कार के अंदर एक व्यक्ति लहूलुहान पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से कट के निशान हैं। पुलिस जांच में जुटी है। कार का नंबर यूपी 80 डीक्यू 2042 बताया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- झांसी: रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले युवाओं पर पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी सलाखों के पीछे - July 1, 2026
- मिशन शक्ति का अनूठा रंग: कभी गांव न छोड़ने वाली महिलाओं को पुलिस ने कराया श्री काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन - July 1, 2026
- ‘टीपू’ से उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री तक: संघर्ष, शिक्षा और विकास की राजनीति की पहचान बने अखिलेश यादव - July 1, 2026