Agra, Uttar Pradesh, India. कांग्रेस ने पूरे उत्तर प्रदेश में कृषि कानून का विरोध किया। सांसदों के निवास पर जाकर थाली और ताली बजाई। आगरा में फतेपुर सीकरी से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के घर पहुंचे तो उनका स्वागत मिठाई से किया गया। मिठाई खाकर कांग्रेसियों के बोल ही बदल गए। वे कृषि कानून का विरोध भूल गए।
सांसद राजकुमार चाहर ने उन्होंने कांग्रेसियों के साथ बैठकर बड़े आराम से उनसे कृषि कानून को लेकर बातचीत की। उन्हें कृषि कानून के फायदे बताए। फिर उन्हें मिठाई खिलाई। कांग्रेसियों को इसकी कतई उम्मीद नहीं थी। कांग्रेसियों को उम्मीद नहीं थी उनका इस तरह से स्वागत किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू, पूर्व सभासद अहमद हसन, मनोज जैन, रमाकांत सारस्वत, विनोद बंसल, सौरभ दुबे, भीष्मपाल सिंह, यशपाल सिंह राणा, चौ. चंद्रपाल सिंह आदि प्रमुख थे।
- क्यों हुआ भगवान झूलेलाल का अवतार? पढ़िए सिंधी समाज की आस्था और इतिहास की प्रेरक कथा - March 13, 2026
- सिंधी समाज के लिए मिसाल बने चन्द्रप्रकाश सोनी, बिना चंदा लिए होगा आगरा में भव्य झूलेलाल चेटी चंड महोत्सव - March 13, 2026
- Test post title - March 11, 2026