Agra, Uttar Pradesh, India. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में पश्चिमपुरी स्थित लक्ष्मणपुरी कॉलोनी पार्क में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलामंत्री भाजपा डॉ. सुनील राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलामंत्री भाजपा डॉ.सुनील राजपूत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जैसे व्यक्तित्व से आज समाज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज व राष्ट्र का चहुँमुखी विकास सम्भव है। ग़रीब, शोषित, दलित, पिछड़ों व किसानों के लिए उन्होंने एतिहासिक कार्य किए। भाजपा की मूल भावना कि राष्ट्र का विकास तभी सम्भव है जब समाज के अंतिम व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिले, ये भावना चौधरी साहब के दर्शन में झलक दिखती है। किसानों के लिए वो पूरे जीवन चिंतित रहे। किसानों की सामाजिक व आर्थिक जीवन में सुधार हेतु उन्होंने तमाम क़ानूनों का निर्माण किया। आज भी देश का किसान उन्हें किसान मसीहा के रूप में याद करता है। जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। 1 जुलाई 1952 को यूपी में उनके बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। उन्होंने लेखपाल के पद का सृजन भी किया। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून का पारित कराया।

मंडल उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने चौ. चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। बताया कि साहित्यिक व्यक्ति होते हुए भी चौधरी चरण सिंह किसान और गांव के नेता थे। चौधरी साहब ताउम्र गरीब,किसान और मजदूर के हितों के लिये लड़ते रहे। किसान हित में किए गये उनके प्रयास को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महापुरुषों की जयंती मनाने के साथ उनके व्यक्तित्व और कार्यों से प्रेरणा लेने चाहिए।
चौ. रविकांत सिंह ने कहा चौ. चरण सिंह ने जो कार्य किए वो अतुलनीय हैं। युवाओं को उनके विचारों से शिक्षा लेकर उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए, तभी राष्ट्र का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष पवन चौधरी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. रविकांत सिंह फौजदार ने की। विचार गोष्ठी कार्यक्रम में जिला संयोजक ठा. प्रशांत सिंह, चौ. रविकांत सिंह, रूपेश सिकरवार, पंकज फौजदार, रोहित फौजदार, अनिल उपाध्याय, अतुल चौधरी, गौरव चौधरी विक्रांत कश्यप, आर्यन वर्मा, अंकित ठाकुर, नितिन सिंह मोहम्मद दानिश, शिव भटनागर, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026