बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट की मौत को गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक बताते हुए मामला दर्ज किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने गोवा के मापुसा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जिवबा दलवी के हवाले से ये जानकारी दी.
जिवबा दलवी ने कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं. मंगलवार सुबह उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.”
पुलिस को सुबह नौ बजे इस मामले की जानकारी मिली. डीएसपी ने बताया कि अंजुना में सोनाली फोगाट के निधन के बाद अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने कहा, “संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अंजुना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम जाँच के लिए डॉक्टरों की एक समिति गठित करने को लेकर गोवा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को पत्र लिखा है.”
डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है. सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्य इस मौत में साज़िश का दावा कर रहे हैं. एक स्थानीय मीडिया चैनल से बात करते हुए सोनाली फोगाट की बहन ने कहा कि बीजेपी नेता को इशक था कि उनके ख़ाने में कुछ मिलाया जा रहा है.
सोनाली फोगाट को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था. सोनाली फोगाट ने 2019 में बीजेपी की टिकट पर हरियाणा के हिसार की आदमपुर सीट से चुनाव भी लड़ा था. हालाँकि, वो हार गई थीं.
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026