आगरा। यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना न्यू आगरा थाना (New Agra Police Station) क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी (Vijay Nagar Colony) नगला धनी बस्ती की है। यहां भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के ब्रज क्षेत्र (Braj Region) के पूर्व महामंत्री राकेश कुशवाह (Rakesh Kushwaha) का घर है। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। इसी समय बाइक से दो हमलावर आए। उन्होंने तमंचे से राकेश पर दो फायर किए। इसके तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
कंधे और पेट में गोली लगने से राकेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाल रही है।
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026