आगरा। वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ससंघ मंगलवार को मंगल विहार करते हुए ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। छिपीटोला से पधारे आचार्य श्री का मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय वातावरण के साथ भव्य स्वागत किया गया।
भव्य स्वागत और उपस्थिति
मंदिर में आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज ससंघ 10 पिच्छी के साथ विराजमान हुए। इस पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन समिति, ट्रांस यमुना कॉलोनी के पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में जितेंद्र जैन ‘बंटी’, धर्मेंद्र जैन, राजीव जैन, मोहित जैन, विप्लव जैन, वैभव जैन, पंकज जैन, कमल जैन, प्रशांत जैन, संजीव जैन, ऋषभ जैन, ऋतिक जैन, संयम जैन, केतन जैन, सिद्ध शरण, राजेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नवदेव चरण चेतना मंच छिपीटोला के सदस्य शामिल रहे।
ब्रह्मचारिणी दीदी लवली एवं दीदी झिलमिल की उपस्थिति ने वातावरण को और भी भक्तिपूर्ण बना दिया।
मंगल विहार के पश्चात समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
दैनिक कार्यक्रम की रूपरेखा
समिति ने समस्त धर्मानुरागी बंधुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाने और पुण्य अर्जित करने का आग्रह किया है। आचार्य श्री के सानिध्य में कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
अमृतमयी प्रवचन: प्रातः 7:30 बजे
आहारचर्या: प्रातः 8:30 बजे
शंका समाधान: सायं 6:30 बजे
वैयावृत्ति: रात्रि 8:30 बजे
समिति ने अधिक से अधिक संख्या में समाज के बंधुओं से शामिल होने की अपील की है ताकि आचार्य श्री के प्रवचनों और मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया जा सके।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026