Live Story Time
Udaipur, Rajasthan, India.राजस्थान के उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. फायरिंग के तुरंत बाद बैठक में मौजूद लोगों ने आरोप को पकड़ लिया और उसको पीट दिया.
राजस्थान के उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई. आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने बताया है कि भंवर सिंह की हालत बेहद गंभीर है. बैठक शहर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी.गोली लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई.
कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक को बैठक में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया. युवक का इलाज भी अस्पताल में जारी है. हालांकि अभी पुलिस की ओर से घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है. गोली चलाने वाले युवक का नाम दिग्विजय बताया जा रहा है.
फायरिंग करने वाले युवक का भंवर सिंह से था विवाद
23 सितंबर को न्यायाधिकार महासभा का आयोजन होना है. उसी की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह यहां आए थे और बीएन संस्थान परिसर में चल रही बैठक में शामिल हुए थे. कहा जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई, उसका भंवर सिंह के साथ लंबे वक्त से विवाद चल रहा था.
– एजेंसी
- परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में 50% सीटें बढ़ाने व 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव - November 27, 2026
- लखनऊ में एक किलो सोना लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: जिसे अपना माना उसी ने करवाई मुखबिरी; सिपाही और DRI कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार - November 27, 2026
- Agra Crime News: विवाद के बाद आपा खो बैठा बेटा, पिता को बेरहमी से पीटकर किया लहूलुहान; हालत नाजुक - November 27, 2026