UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के विधायकों ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ रालोद के सभी विधायक मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है।
दरअसल, बीते दिनों राज्यसभा में दिल्ली बिल पर हुई वोटिंग के दौरान रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (RLD chief Jayant Chowdhary) गायब थे और अब उनके पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में इसके कई सियासी मतलब निकाले जाने लगे हैं। सियासी गलियारों में पहले ही जयंत के बीजेपी के साथ जाने की अटकलें चल रही हैं।
ऐसे में रालोद के विधायकों का मुख्यमंत्री से मिलना इसे और पुख्ता कर रहा है। हालांकि रालोद विधायक कहते हैं कि वे प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने, गन्ना मूल्य में वृद्धि करने, किसानों को फ्री बिजली देने जैसे मामलों पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।
- राम मंदिर में संगठित लूट, चंपत राय सारा माल लेकर चंपत हो गए…चढ़ावा विवाद पर बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय - June 17, 2026
- राम मंदिर दान घोटाला: करणी सेना प्रमुख अम्मू का योगी सरकार पर तीखा हमला, पूछा- ‘आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कब चलेगा?’ - June 17, 2026
- आगरा में गुंडागर्दी: टोकने पर भड़के नशेड़ी युवक, साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की बेरहमी से की पिटाई - June 16, 2026