अहमदाबाद। आज सेमीकंडक्टर सम्मेलन में ऐलान करते हुए अमेरिकी चिप मेकर एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (AMD) ने कहा कि वह अगले पांच सालों में भारत में लगभग 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी और बेंगलुरु के टेक हब में अपना सबसे बड़ा डिजाइन सेंटर बनाएगी.
एएमडी के चीफ टेक ऑफिसर मार्क पेपरमास्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में शुक्रवार से शुरू हुए वार्षिक सेमीकंडक्टर सम्मेलन में इसका ऐलान किया. इस प्रोग्राम में फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू और माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा भी शामिल रहे.
बेंगलुरु में खुलेगा नया डिजाइन सेंटर कैंपस
देर से एंट्री करने के बावजूद, मोदी सरकार चिप मेकिंग सेंटर के रूप में अपनी साख स्थापित करने के लिए भारत के उभरते चिप सेक्टर में निवेश कर रहा है. एएमडी ने कहा कि वह इस साल के अंत तक बेंगलुरु में अपना नया डिजाइन सेंटर कैंपस खोलेगा और पांच साल के भीतर 3,000 नई इंजीनियरिंग पोस्ट तैयार करेगा. पेपरमास्टर ने कहा कि हमारी भारतीय टीमें दुनिया भर में एएमडी कस्टमर्स को समर्थन देने वाले हाई परफोर्मेंस और अडैप्टिव सॉल्यूशन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी.
एआई चिप पर भी काम कर रही है कंपनी
नया 500,000 वर्ग फुट (55,555 वर्ग गज) कैंपस भारत में एएमडी के कार्यालय की संख्या 10 कर देगा. देश में कंपनी के पहले से ही 6,500 से अधिक कर्मचारी हैं. पर्सनल कंप्यूटर से लेकर डेटा सेंटर तक, एएमडी चिप्स का यूज कंपोनेंट की एक वाइड रेंज में किया जाता है. सांता क्लारा, कैलिफोर्निया बेस्ड फर्म एक एआई चिप पर भी काम कर रही है जो बाजार के एडवांस एनवीडिया कॉर्प को टक्कर देगी. अपने टॉप कंप्टीटर इंटेल के विपरीत, एएमडी अपने डिजाइन किए गए चिप्स का प्रोउक्शन ताइवान के टीएसएमसी जैसे थर्ड पार्टी के मेकर्स को आउटसोर्स करता है.
- आगरा में साइबर ठगी के दो मामले; एक दिन में रकम दोगुनी करने के चक्कर में गंवाए 1 लाख, टेलीग्राम ठगी में 2.14 लाख गए - November 22, 2026
- राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का छलका दर्द; बोलीं— “धर्मपत्नी हूं, दूरी स्वीकार नहीं; रामकथा में बेटियों संग घर नहीं आने दिया” - November 22, 2026
- आगरा के सूरसदन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ‘ऐ वतन तेरे लिए’; शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को काव्यांजलि, देशभक्ति से सराबोर हुआ सभागार - November 22, 2026