उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर एसएसआई जितेन्द्र कुमार पर महिला कॉस्टेबलों ने वाट्सएप कॉल करके परेशान करने और अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया है। कटघर जिले के एसएसआई पर महिला कॉस्टेबलों ने अश्लील कमेंट और वाट्सएप कॉल करके परेशान करने की शिकायत की है।
एसएसआई जितेन्द्र कुमार उन्हें देख कर भद्दे भद्दे कमेंट करता है
यह शिकायत डीजीपी से लेकर महिला आयोग के अलावा कई अधिकारियों तक की गई है। यह शिकायत कटघर थाने की कई महिला कॉस्टेबलों ने पत्र लिखकर एक साथ की है। महिला कॉस्टेबलों ने आरोप लगाया है कि एसएसआई जितेन्द्र कुमार उन्हें देख कर भद्दे भद्दे कमेंट करता है।
साथ ही आरोप लगाया है कि एसएसआई अपने ऑफिस में महिला कॉस्टेबलों को बुलाकर दरवाजा बंद कर देते हैं। इतना ही नहीं महिला महिला कॉस्टेबलों को रात में वाट्सएप कॉल करके परेशान करते है।
आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है
मनचाही जगह ड्यूटी लगाने का लालच देकर अकेले में मिलने के लिए बुलाता है। महिला कॉस्टेबलों ने अपत्तिजनक वाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट के साथ शिकायती पत्र दिया है। वहीं एसएसपी हेमराज मीणा ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ कटघर शैलजा मिश्रा को दी गई है।
- यूपी में मानसून का कहर: भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 की मौत, 21 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी - September 2, 2026
- आगरा के मोतीगंज में खाद्य व्यापारियों के लिए जागरूकता बैठक: त्योहारों से पहले एफएसडीए अधिकारियों ने स्वच्छता और शुद्धता पर दिया जोर - September 2, 2026
- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO, तीन नए ट्रस्टी भी किए गए शामिल - September 2, 2026