गाजियाबाद | अभी पिछले दिनों कमिश्नरेट गाजियाबाद को पीआरबी के रिस्पांस के लिए प्रदेश में दूसरा और कमिश्नरेट में पहला स्थान मिला था | उसी कमिश्नरेट में पीआरबी संख्या 2189 एक प्रत्याशी के चुनाव को बेहतर बनाने के लिए शराब बटवा रही थी | मामला पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण जोन के अंतर्गत आने वाले मोदीनगर का बताया जा रहा है |
महा वायरल वीडियो के सामने आते ही पुलिस कमिश्नरेट चलाने वाले साहब की टीम में खलबली मच गई और आनन-फानन में कमिश्नरेट के साहब ने एसीपी मोदीनगर को आगे करते हुए संबंधित पीआरबी की टीम और प्रत्याशी पर कार्रवाई किए जाने का वीडियो जारी किया | प्रश्न यह भी उठता है और इसकी जांच भी होनी चाहिए कि संबंधित पीआरबी पर तैनात सिपाहियों को ऐसा करने का साहस कहां से प्राप्त हुआ और यदि अन्य लोग भी इसमें संलिप्त हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए |
- आगरा में रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में: 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मचेगी सीता जन्मोत्सव की धूम - August 25, 2026
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026