डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) ने आगरा एयरपोर्ट (Agra Airport) की एयरपोर्ट एडवाइडरी कमेटी (Airport Advisory committee – AAC) का पुनर्गठन किया है। इसमें पुराने सदस्यों को हटाकर नए सदस्यों को शामिल किया गया है। निदेशक विमानपत्तन ए.ए. अंसारी ने इस बारे में एक परिपत्र जारी किया है। कमेटी में पहली बार किसी सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया गया है, जिनका नाम है सुनील विकल (Sunil vikal)।
कमेटी के पदाधिकारी
- प्रो. एसपी सिंह बघेल, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री, निवासी न्यू शाहगंज, आगरा – अध्यक्ष
- राजकुमार चाहर, सांसद फतेहपुर सीकरी, निवासी अजीत नगर खेरिया मोड़, आगरा- सह अध्यक्ष
- डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक, आगरा छावनी, निवासी डिफेंस एस्टेट, आगरा- उपाध्यक्ष
- पूरन डावर, एफमेक अध्यक्ष एवं उद्यमी, निवासी भरतपुर हाउस, आगरा- सदस्य
- रजत अस्थाना, होटल व्यवसायी, निवासी गोकुलपुरा, आगरा- सदस्य
- गोपाल गुप्ता, उद्यमी, निवासी लाजपत कुंज, आगरा- सदस्य
- सुनील विकल, सामाजिक कार्यकर्ता, निवासी कमलानगर, आगरा –सदस्य
- संजय अरोरा, पर्यटन व्यवसायी, निवासी अमर लोक कॉलोनी ताजगंज, आगरा, सदस्य
बता दें कि आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति में पूरन डावर और राजकुमार चाहर पहले भी सदस्य रह चुके हैं। तब कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया थे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा समेत यूपी के 17 जिलों में मौसम का ‘रेड अलर्ट’: 90 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी - May 28, 2026
- Agra News: ननिहाल में खेलते समय कुएं में गिरी 4 वर्षीय मासूम, एनडीआरएफ के रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान; परिजनों में आक्रोश - May 28, 2026
- आगरा में निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा: ‘पारस पल्स’ बिल्डिंग की लिफ्ट में करंट लगने से मजदूर की मौत, साइट छोड़कर भागे मालिक और सुपरवाइजर - May 28, 2026