आगरा: कोठी मीना बाजार मैदान पर बनाए गए वृहद पंडाल में इन दिनों राम कथा कह रहे जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ थाना सदर में तहरीर दी गई है। तहरीर में स्वामी रामभद्राचार्य पर विवादित टिप्पणी करके सपा-बसपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।
तहरीर में कहा गया है कि स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा दिवंगत मुलायम सिंह और कांशीराम पर विवादित टिप्पणी करने से सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। तहरीर में स्वामी जी पर जनभावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांशीराम और मुलायम सिंह के मेल को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उसके कुछ ही दिन बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने यहां राम कथा के दौरान जवाबी टिप्पणी कर दी। उनकी जवाबी टिप्पणी बेहद चर्चा का विषय बन गई।
इसके बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जगदगुरु के खिलाफ थाना सदर में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
- 20 हजार से साधे जाएंगे यूपी के महिला वोटर? चुनाव से पहले भाजपा के इस प्लान ने बढ़ाई सियासी हलचल! - November 25, 2026
- मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर 2,913 करोड़ की अमेरिकी परियोजना का शिलान्यास; सीएम योगी ने किया वर्चुअल शुभारंभ - November 25, 2026
- सीट शेयरिंग की बातचीत के बीच सपा का बड़ा दांव: यूपी चुनाव 2027 के लिए जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची - November 25, 2026