Rekha Controversies: बॉलीवुड की उम्दा एक्ट्रेस रेखा की लाइफ कंट्रोवर्सी से भरी हुई है। आज हम आपको एक्ट्रेस की उस फिल्म का किस्सा बता रहे हैं जब एक्टर ने जबरदस्ती उन्हें किस कर लिया था।

खूबसूत एक्ट्रेस रेखा ने अपनी हर फिल्म में हटकर किरदार निभाया है। इन दिनों भले ही वो फिल्मों से दूर हों, लेकिन आज भी फैंस के बीच काफी फेमस हैं।

रेखा ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वहीं अपनी फिल्म में ही रेखा के साथ कुछ ऐसा हुआ था कि आज भी एक्ट्रेस उस किस्से का यादकर कांप उठती हैं।

दरअसल यह किस्सा साल 1969 का है। जब रेखा फिल्म “अंजाना सफर” की शूटिंग कर रही थीं. इस फिल्म में उनके साथ विश्वजीत नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए डायरेक्टर राजा नवाथे ने विश्वजीत के साथ मिलकर एक किसिंग सीन की प्लानिंग की थी। जिसके बारे में रेखा को कोई जानकारी नहीं थी।

वहीं जब सीन की शूटिंग हुई तो विश्वजीत ने रेखा को बाहों में कसकर पकड़ लिया और उन्हें किस करने लगे। सीन के दौरान एक्टर इतना बेकाबू हो गए थे कि वो पांट मिनट तक रेखा को किस करते रहे और डायरेक्टर ने भी कट नहीं बोला।इसके बाद एक्टर ने इस सीन की पूरी जिम्मेदारी डायरेक्टर पर डाल दी और कहा कि डायरेक्टर के कहने पर ही उन्होंने ये सीन किया था।
बता दें कि रेखा ने अपनी बायोग्राफी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ (Rekha: The Untold Story) में इस घटना का जिक्र किया है।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026