राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने चुनाव प्रचार से लौटकर किया दावा
Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने कहा है कि बरेली-मुरादाबाद स्नातक खण्ड क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ की रिकॉर्ड प्रचण्ड मतों से ऐतिहासिक जीत होगी। मतदान 30 जनवरी और मतगणना 2 फरवरी को होगी।
डॉ. नरवार ने यह दावा 20 जनवरी से 27 जनवरी तक बरेली-मुरादाबाद स्नातक खण्ड क्षेत्र के मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, अमरोहा आदि जनपदों के 500 से अधिक गांवों व प्रमुख विद्यालयों में व्यापक जनसम्पर्क करने के बाद किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ के पक्ष में प्रचार कर वोट मांगे। डॉ. नरवार ने इस दौरान एम0एल0सी0 डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह (अलीगढ़), एम0एल0सी0 श्री गोपाल अजान, एम0एल0सी0 डॉ. जयपाल ‘व्यस्त’ के साथ मंच साझा किया।
24 जनवरी को धनौरा (अमरोहा) तथा 25 जनवरी को खुशी इण्टर कॉलेज, पेली में ‘असमोली विधान सभा’ के मतदाता व भाजपा कार्यकर्ताओं को डॉ. नरवार ने मंच से सम्बोधित किया। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। डॉ. नरवार ने चुनाव प्रचार के अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र के मतदाताओं में मतदान के प्रति भारी जोश है। पहले की अपेक्षाकृत इस बार मतदाता अधिक जागरूक दिखायी दिये।

उ0प्र0 विधान परिषद की इस सीट पर क्षेत्र में आम चुनाव की तरह जगह-जगह चर्चा है। भाजपा चुनाव प्रबन्धन बेहतरीन है। सभी मतदाताओं को उनके मोबाइल पर उनके मतदान केन्द्र, मतदाता क्रमांक तथा पोलिंग बूथ की अच्छी तरह से जानकारी दी गयी है। फलस्वरूप, मतदान का प्रतिशत काफी ऊँचा रहने की उम्मीद है। भाजपा के कार्यकर्ता दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
डॉ. नरवार ने दावा किया है कि डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ के पक्ष में एक तरफा रिकॉर्ड तोड़ मत पड़ने की प्रबल सम्भावना है। उ0प्र0 विधान परिषद में इस बार डॉक्टर ‘‘व्यस्त’’ की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी जो अब तक के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी।
ध्यान दें: नही बदलेंगे पिलो कवर तो होती रहेगी बार-बार स्किन प्रोब्लम्स
डॉ. नरवार ने 24 जनवरी को जनपद अमरोहा के गांव चैंटीपुरा के आवासीय कन्या गुरुकुल महाविद्यालय का अवलोकन किया। वहां गुरूकुल पद्धति पर बालिकाओं को भारतीय संस्कृति व भारत के प्राचीन गौरवमयी परिवेश में दी जा रही शिक्षा का अध्ययन किया। इस महाविद्यालय से शिक्षित छात्रायें विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर देश की सेवा कर रही हैं।
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा: चुनावी साल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 50% बढ़ोतरी की तैयारी - August 30, 2026
- हो सकता है आप मुझे अगली बार सीएम बनते हुए देखें…डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान से सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म - August 30, 2026
- कहने को मुफ़्त परिवहन, पर शहर-शहर परेशान बहन, रक्षाबंधन पर भाजपा की फ़्री बस सेवा भी जुमला निकली: अखिलेश यादव - August 30, 2026